ओमान-पश्चिम एशिया में एक बार फिर अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है. ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार की है. UAE ने कहा है कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियों ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, तीन क्रूज मिसाइलों और चार ड्रोन को हवा में ही नष्ट किया है. अधिकारियों ने पुष्टि की कि इन हमलों में तीन लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं.
ओमान में भी बुखा में श्रमिकों के रहने वाली एक आवासीय इमारत पर हमला हुआ है. इसमें दो विदेशी नागरिक घायल हो गए. कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और आस-पास की खिड़कियों के शीशे टूट गए. ओमान के अधिकारियों ने हमले के स्रोत की पुष्टि नहीं की है.
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने से परहेज किया है. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और UAE, दोनों को ही “फिर से दलदल में फंसने” से बचना चाहिए.
dharmpath.com dharmpath