चीन के लिए संयुक्त राष्ट्र के रेसीडेंट कॉर्डिनेटर निकोलस रोसेलिनी ने कहा कि अफ्रीका के ऊर्जा क्षेत्र विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा में चीन का निवेश बड़े पैमाने पर नौकरियों के निर्माण में महाद्वीप की मदद के लिए एक लंबा मार्ग तय करेगा।
अनुमान है कि अफ्रीका में 60 लाख लोगों तक बिजली की पहुंच नहीं है।
निकोलस के अनुसार, “यह कई चीजों को बहुत प्रभावित करता है। अगर आपके पास बिजली का विश्वसनीय स्रोत नहीं है, तो इससे व्यवसाय चलाना बहुत मुश्किल है। यह क्लीनिक और अस्पतालों, बच्चों को शिक्षित करने और पीने का स्वच्छ पानी की उपलब्धता को बहुत कठिन बना देता है। इस समय मनुष्य की सभी बुनियादी जरूरतें विद्युतीकरण पर कुछ हद तक निर्भर करती हैं।”
आधिकारी ने विशेष रूप से घाना के नवीकरणीय ऊर्जा मास्टर प्लान विकसित करने में चीन की मदद की भी सराहना की।
dharmpath.com dharmpath