संयुक्त राष्ट्र को सीरिया पर रासायनिक हमले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार

संयुक्त राष्ट्र, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र इस सप्ताह सीरिया में हुए रासायनिक हमले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रासायनिक हमले में 70 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र इस सप्ताह सीरिया में हुए रासायनिक हमले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रासायनिक हमले में 70 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए।

अंडर सेक्रेटरी जनरल और हाई रिप्रेजेंटेटिव फॉर डिसआर्मामेंट अफैर्स किम वोन सू ने घटना पर चर्चा के लिए बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में कहा, “हमें अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है।”

एफे न्यूज के मुताबिक, किम ने कहा कि रासायनिक हथियारों के निषेध के संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की एक टीम ‘सक्रियता से सूचना एकत्रित कर रही है और उसका विश्लेषण कर रही है।’ उन्होंने साथ ही कहा कि टीम को जल्द से जल्द घटनास्थल पर तैनात किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इदलिब के उत्तरी प्रांत में स्थित शहर खान शेखौन में रासायनिक हथियारों से हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

किम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ‘सभी सूत्रों’ से मामले की जानकारी एकत्रित कर रहा है और वह ओपीसीडब्ल्यू के सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र में सीरियाई प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493