Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » संयुक्त राष्ट्र दूत ने बुरुं डी संकट में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ी

संयुक्त राष्ट्र दूत ने बुरुं डी संकट में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ी

बुजुम्बुरा, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के राजदूत ने सईद जिनित ने बुरुं डी संकट में अपनी मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा ‘पक्षपातपूर्ण’ होने का आरोप लगाए जाने के बाद यह फैसला किया है।

संयुक्त राष्ट्र निर्वाचक निगरानी मिशन के प्रवक्ता व्लादिमीर मोंटीयरो ने गुरुवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “जिनित मध्यस्थ की अपनी भूमिका छोड़ रहे हैं, लेकिन ग्रेट लेक क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत की अपनी भूमिका के तहत वह बुरुं डी से जुड़े रहेंगे।”

विपक्ष ने इस संकट पर दोनों पक्षों के साथ वार्ता में जिनित पर सरकार का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

मोंटीयरों ने कहा, “जिनित विपक्ष से कोई सलाह नहीं ले रहे। उनके प्रयासों का संयुक्त राष्ट्र महासचिव, अफ्रीकी संघ, यूरोपीय संघ, पूर्व अफ्रीकी समुदाय और ग्रेट लेक क्षेत्रों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने सराहना की।”

यह वार्ता पांच मई को शुरू हुई थी। इस सप्ताह दोबारा राष्ट्रपति चुनाव और प्रदर्शनों का अंत इन दो बड़े मुद्दों के साथ वार्ता शुरू की जाएगी। लेकिन अब विपक्ष ने संयुक्त राष्ट्र के नए मध्यस्थ की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य क्षेत्रीय संगठनों को उम्मीद है कि इस वार्ता से बुरुं डी में उचित, विश्वसनीय और शांतिपूर्ण चुनाव की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

25 अप्रैल से ही बुरुं डी में संकट की स्थिति बनी हुई है। 2005 से देश की सत्ता संभाल रहे कुरुं जिजा द्वारा आगामी चुनावों में तीसरी बार सत्ता संभालने के बयान के बाद स्थिति बिगड़ी है।

बुरुं डी नागरिक समाज समूहों के मुताबिक, बुरुं डी की राजधानी बजुम्बुरा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति चुनाव जून में होने थे, लेकिन क्षेत्रीय नेताओं के आह्वान के बाद इसे 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लेकिन विपक्ष ने चुनाव की नई तारीख से इंकार किया है।

संयुक्त राष्ट्र दूत ने बुरुं डी संकट में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ी Reviewed by on . बुजुम्बुरा, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के राजदूत ने सईद जिनित ने बुरुं डी संकट में अपनी मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा 'पक्ष बुजुम्बुरा, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के राजदूत ने सईद जिनित ने बुरुं डी संकट में अपनी मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा 'पक्ष Rating:
scroll to top