संयुक्त राष्ट्र दूत सऊदी अरब, ईरान की यात्रा करेंगे

बहरीन और सूडान ने अरब राज्यों के आंतरिक मामलों में ईरान पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने का फैसला किया है और देश में ईरान के राजनयिकों की संख्या में कटौती की है।

सऊदी अरब ने रविवार को ईरान में सऊदी के वाणिज्यदूतावास पर हमले के बाद ईरान के साथ संबंध समाप्त कर दिए थे।

गौरतलब है कि सऊदी अरब सरकार द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी देने के विरोध में ईरान में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ के मुताबिक, सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबेर ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान के साथ हवाई संपर्क बंद कर देगा और नागरिकों की ईरान यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ व्यावसायिक संबंध भी बिगड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493