संयुक्त राष्ट्र ने त्रिपोली में नई सुरक्षा व्यवस्था को सराहा

त्रिपोली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएसएमआईएल) ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार द्वारा लीबिया की राजधानी त्रिपोली में की गई नई सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा, “यूएनएसएमआईएल ‘ग्रेटर त्रिपोली सुरक्षा व्यवस्था समिति’ द्वारा की गई व्यवस्था का स्वागत करता है, जिसे पीसी (प्रेसिडेंसी काउंसिल) डिक्री 1303 द्वारा बनाया गया है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित है।”

बयान के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया के प्रधानमंत्री फेयज सरराज द्वारा प्रस्तुत अंतिम योजना, ‘स्वायत्त संस्थानों से सशस्त्र समूहों की वापसी’ और इसकी जगह नियमित बलों को प्रतिस्थापना निर्धारित करती है।

लीबिया के आतंरिक मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की थी कि सशस्त्र समूह अल-नवासी ने नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत सरकार को त्रिपोली बंदरगाह सौंप दिया है।

नई सुरक्षा व्यवस्था, जो त्रिपोली को सुरक्षित करने के लिए संयुक्त पुलिस और सेना बल तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करती है, इसे पिछले महीने सरकार ने उस समय अपनाया था, जब सरकारी सुरक्षा बलों और कई सशस्त्र समूहों के बीच त्रिपोली में संघर्ष शुरू हो गया था।

यह लड़ाई करीब महीनेभर चली और इसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए। इसके चलते कई परिवारों को घरों से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493