संयुक्त राष्ट्र ने बोको हराम की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 28 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया में चरमपंथी संगठन बोको हराम के हमलों की निंदा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बान के प्रवक्ता स्टीफन डुजैरिक ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “बच्चों का अपहरण और आत्मघाती हमलावरों के तौर पर उनका प्रयोग घृणास्पद है।”

नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य बोर्नो के बियू शहर में एक बस स्टेशन पर गुरुवार को हुए एक आत्मघाती बम हमले में 19 लोगों की मौत हो गई, जिसके लिए नाइजीरिया ने बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया है।

बान ने क्षेत्रीय देशों द्वारा इस चरमपंथी समूह से लड़ने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की सराहना की और दुनिया के विभिन्न देशों से इसे सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बान ने बाको हराम के खिलाफ चलाए गए अभियान से स्थानीय लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से शरणार्थियों और विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान करने की अपील की।

बान ने कहा, “बोको हराम चरमपंथ से निपटने के लिए केवल सैन्य पद्धति काफी नहीं है, बल्कि हम बहु-आयामी पद्धति से ही बोको हराम को प्रभावी तौर पर जवाब दे पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493