संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शांति अभियानों के प्रति संकल्प का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र, 9 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गुरुवार को शांति अभियानों की तेजी से क्रियान्वयन पर चीन जैसे देशों द्वारा लिए गए संकल्प का स्वागत किया।

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों पर केंद्रित रक्षामंत्रालय स्तरीय बैठक गुरुवार को लंदन में आयोजित की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की 4,000 सैनिकों की एक ‘वैनगार्ड ब्रिगेड’ की स्थापना के पहल के समर्थन में चीन ने 60 दिनों के भीतर द्वितीय स्तर की जरूरत को पूरा करने के लिए 8,000 सैनिकों की तैनाती की पेशकश रखी।

यह बैठक में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की योजना में सुधार करने के लिए और पिछले साल के शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने की उम्मीद से की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493