संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने माली में शांति मिशन पर हमले की निंदा की

माली में चीन के दूतावास ने हमले में एक चीनी शांति रक्षक की मौत और चार अन्य के घायल होने की पुष्टि की।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, माली में एक अन्य हमले में फ्रांस के एक ठेकेदार तथा माली के दो अन्य सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव स्टीफेन दुजारिक ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “महासचिव ने पीड़ित परिवारों और चीन, फ्रांस तथा माली की सरकारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।”

स्टीफेन ने बान के हवाले से कहा, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने माली सरकार से हमले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493