बान की मून ने बयान में अली के परिवार और विश्व के हर हिस्से में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई है।
तीन बार के हेवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन मोहम्मद अली का 74 वर्ष की आयु में फिनिक्स के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
बयान के मुताबिक, “अली एक दिग्गज बॉक्सर से बढ़कर थे। वह समानता और शांति के लिए विश्व चैम्पियन थे। वह सिद्धांत, आकर्षण, बुद्धिमता और दया जैसे बेजोड़ मूल्यों के साथ बेहतर विश्व के लिए लड़े और उन्होंने अपने मंच का प्रयोग मानवता की सेवा के लिए किया।”
dharmpath.com dharmpath