संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने यहां मंगलवार को एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में महासचिव के बयान को पढ़ा और बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बयान में कहा या, “संयुक्त राष्ट्र इस मुश्किल वक्त में तुर्की की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है।”
तुर्की के इस्तांबुल शहर में मंगलवार सुबह 8:15 बजे एक पुलिस बस को निशाना बनाकर एक कार में विस्फोट किया गया, जिसमें सात पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हुए।
फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath