बान ने कहा, “इस तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है।”
संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं को बताया कि बान ने पीड़ितों के परिवार वालों और सहयोगियों और डलास पुलिस विभाग के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हक ने बान के हवाले से कहा कि इन हत्याओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “एक बार फिर नस्लीय भेद सहित तमाम तरह की असमानताओं से निपटने की जरूरत है।”
गौरतलब है कि गुरुवार रात को डलास में एक रैली के दौरान दो बंदूकधारियों ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार रात 8.45 बजे हुई।
dharmpath.com dharmpath