संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि गुटेरेस ने संभव र्दुव्यवहार की सूचना देने वाले या अधिकृत ऑडिट एवं जांच में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से इस नीति को मंजूरी दी है।
दुजारिक ने बताया कि स्टाफ और प्रबंधन दोनों जारी की गई विज्ञप्ति में निहित नीति पर सहमत हैं।
प्रमुख नीतिगत बदलाव में यह शामिल किया गया है कि नीति कार्यालय व आंतरिक निगरानी सेवा कार्यालय प्रतिशोध लेने का खतरा पता चलने पर इसे रोकने के संबंध में कार्रवाई कर सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath