संयुक्त राष्ट्र महासचिव का जिम्बाब्वे में शांति बनाए रखने का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र, 17 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नजरबंद रखे जाने के बाद देश में शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “महासचिव जिम्बाब्वे के घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए है और उन्होंने शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने चर्चा के जरिए राजनीतिक मतभेदों को सुलझाने के महत्व पर बल दिया।”

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस ने स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय द्वारा शुरू किए गए प्रयासों का स्वागत किया है। वह अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे सेना ने बुधवार को कथित तौर पर मुगाबे और उनकी पत्नी को नजरबंद कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493