संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्तांबुल हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 20 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को तुर्की के इस्तांबुल में हुए बम विस्फोट की निंदा की।

इस्तांबुल की भीड़भाड़ वाली इस्तीकलाल स्ट्रीट पर शनिवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “इस घटना को अंजाम देने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी।”

गौरतलब है कि तुर्की में पिछले कुछ महीनों से लगातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जिनमें 13 मार्च को अंकारा में हुआ हमला सर्वाधिक भयावह था। इसमें 37 लोगों की मौत हो गई थी।

जनवरी 2016 में इस्तांबुल में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में जर्मनी के 12 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493