संयुक्त राष्ट्र महासभा का 71वां सत्र शुरू

इस सत्र की शुरुआत महासभा के 71वें सत्र अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने की। फिजी में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत थॉमसन को जून में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्तमान पद के लिए चुना गया था।

वार्षिक महासभा सत्र के उद्घाटन से कुछ मिनट पहले थॉमसन ने अपना दाहिना हाथ उठाकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर की एक प्रति को उठाया और पद की शपथ ली। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले महासभा अध्यक्ष हैं।

पूरे विश्व को एसडीजी लागू करने के लिए अपनी संस्था के ²ढ़ संकल्प को दोहराते हुए महासभा अध्यक्ष ने अपनी सात और पांच वर्ष की दो पोतियों को महासभा के हॉल में आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, “ये दोनों 2030 तक दो युवा वयस्क होंगी, जो 17 सतत विकास लक्ष्यों के समूह एसडीजी के लिए निर्धारित आखिरी समय सीमा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493