संयुक्त राष्ट्र में चीन की कला प्रदर्शनी का आयोजन

इस प्रदर्शनी का विषय ‘आर्ट यूनाइट्स द वर्ल्ड’ रहा।

इसमें चीन के लोकप्रिय चित्रकारों की 16 कलाओं को पेश किया गया। इन कलाकारों में सुन किफेंग (96), हुआंग योंगयू (92) और लिउ दावेई हैं।

इस प्रदर्शनी में कुशल चीनी कारीगरों द्वारा बनाई गई मिट्टी की 23 चाय की केतली हैं। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक चित्रकारी और कैलीग्राफी का संयोग है।

चाइना आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लिउ ने उद्घाटन समारोह में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन चित्रकारी से विभिन्न देशों के लोग चीन के लोगों की शांतिप्रिय भावनाओं को समझ सकेंगे।

इस समारोह में संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहायक प्रशासक शू हाओलियांग भी मौजूद रहे।

संयुक्त राष्ट्र चाइनीज बुक क्लब और चाइना फाउंडेशन फॉर डेवलेपमेंट ऑफ सोशल कल्चर ने संयुक्त रूप से इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493