संयुक्त राष्ट्र में सीरियाई हमले पर रूस का निंदा प्रस्ताव खारिज

संयुक्त राष्ट्र, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया पर अमेरिका, फ्रांस व ब्रिटेन द्वारा किए गए हवाई हमलों की निंदा करने वाला रूसी प्रस्ताव खारिज हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में से तीन- रूस, बोलीविया और चीन ने शनिवार को रूस के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा चार देश इक्वाटोरियल गिनी, इथोपिया, कजाकिस्तान और पेरू ने वोटिंग से दूरी बनाए रखी। बाकी बचे आठ सदस्य देशों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया।

संयुक्त राष्ट्र में किसी भी प्रस्ताव को पारित होने में सशर्त कम से कम पक्ष में नौ वोट होने आवश्यक है। शर्त यह है कि ऐसी स्थिति में परिषद का कोई भी सदस्य देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका इसके खिलाफ वोट नहीं करेगा।

मसौदा प्रस्ताव में सिर्फ पांच पैराग्राफ है, जिसमें अमेरिका और इसके सहयोगी देशों द्वारा सीरिया पर सैन्य कार्रवाई की निंदा की गई है और इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया है।

प्रस्ताव में अमेरिका और इसके सहयोगी देशों द्वारा इस सैन्य कर्रावाई को तुरंत प्रभाव से खत्म करने की मांग की गई है और भविष्य में ऐसी किसी भी सैन्य कार्रवाई से दूरी बनाए रखने की बात कही गई है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिले नेबेनजिया ने वोट के बाद कहा, “आज दुनिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के लिए और इसके चार्टर के लिए एक दुखद दिन है, जिसका स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493