संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की भर्त्सना पर डीपीआरके को खरी-खरी

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चो जून-ह्युक ने एक बयान में कहा कि डीपीआरके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नया प्रस्ताव ठुकराना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एकीकृत इच्छाशक्ति को एक सीधी चुनौती के समतुल्य है।

प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया डीपीआरके के गलत कदमों का प्रभावी तरीकों से जवाब देकर उसकी मतिभ्रम को दूर करेगा। उन्होंने डीपीआरके से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम का परित्याग कर शांति पथ पर लौटने का आग्रह किया।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान डीपीआरके की ओर से दो बयान जारी किए जाने के एक दिन बाद आया है। उत्तर कोरिया की सरकार व विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा था कि वे संयुक्त राष्ट्र के नए प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493