संवाददाता सम्मेलन में पहले इतनी भीड़ नहीं देखी : लाथम

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ईडन गरडस स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले गुरुवार को आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में मौजूद लोगों को देख कर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम हैरानी में पड़ गए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

पहली बार भारत के दौरे पर आए लाथम ने कहा, “मैंने इससे पहले संवाददाता सम्मलेन में इतनी भीड़ नहीं देखी। विश्व के इस हिस्से में खेल को लेकर जुनून और समर्थन को देखकर अच्छा लगता है। मैं निश्चिंत हूं कि कल (शुक्रवार) को मैदान पर कई लोग मैच देखने आएंगे।”

कीवी टीम भारत का ज्यादा दौरा नहीं करती है इस बात को स्वीकार करते हुए लाथम ने कहा कि उनके साथी इस शहर को देखने के लिए उत्साहित हैं।

सलामी बल्लेबाज ने कहा, “हम होटल से बाहर ज्यादा निकलें नहीं हैं। कल हम मॉल गए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493