संवादात्मक हैं गजल : हरिहरन

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक हरिहरन का कहना है कि वह गजल गायन में हमेशा संवादात्मक शैली लाने की कोशिश करते हैं।

वह एक नए गजल ‘अफसाने’ के साथ आए हैं, जिसे उन्होंने संगीत के सुरों से सजाया है, इसके निर्माता उनके बेटे अक्षय हैं।

संगीत गायन विधा में अलग प्रकार की शैली के प्रयोग के बारे में पूछे ेजाने पर हरिहरन ने कहा, “देखिए, मेरा मानना है कि गजल संवादात्मक है। यह मूल रूप से आपके और आपके प्रेमी के बीच काव्यात्मक शैली में संवाद है तो एक गायक के रूप में मैं हर शब्द पर जोर देने की कोशिश करता हूं और अपने गायन में ऐसी शैली लाता हूं जिससे श्रोता को लगे कि मैं उस शख्स के लिए गा रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493