संवाद बोलने में सह-कलाकारों ने मदद की : पत्राली

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री पत्राली चट्टोपाध्याय ने बताया कि आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वीन्स हैं हम’ के सह कलाकारों ने संवाद ढंग से बोलने में उनकी काफी मदद की।

वह इस टेलीविजन धारावाहिक में भावना पाणि, केनिशा भारद्वाज, शैली प्रिया पांडे और जिया शंकर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि सभी ने संवाद बोलने में उनकी मदद की।

सूत्रों के मुताबिक, अभ्यास के दौरान सभी कलाकार एक कमरे में साथ होते हैं, तो वे एक-दूसरे की मदद करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि पत्राली अपने संवाद पर ढंग से काम कर रही हैं या नहीं और हिंदी बोलने में उनकी मदद करते हैं।

पत्राली ने बताया, “सेट पर सभी के साथ काम करना मजेदार है और मैंने सभी के साथ इसका आनंद लिया। हां, मुझे संवाद बोलने में दिक्कत है लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे सहयोगी मिले, जो मेरी बहुत मदद करते हैं, मार्गदर्शन करते हैं और संवाद ढंग से बोलने में मेरी सहायता करते हैं।”

‘क्वीन्स हैं हम’ का प्रसारण 28 नवंबर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493