मुजफ्फराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को यहां कहा कि ‘विवादित कश्मीर’ समेत सभी मुद्दों का हल द्विपक्षीय बातचीत से मुमकिन है।
मुजफ्फराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को यहां कहा कि ‘विवादित कश्मीर’ समेत सभी मुद्दों का हल द्विपक्षीय बातचीत से मुमकिन है।
शरीफ ने कश्मीर दिवस के मौके पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधायिका के संयुक्त संत्र के संबोधन में यह बात कही।
कश्मीर मसले पर उन्होंने कहा, “दो देशों के बीच मत भिन्नता कोई नई बात नहीं है। जो बात अजीब है वह यह कि हम 6-7 दशकों के बाद भी इन मतभेदों से छुटकारा नहीं पा सके हैं।”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं इस बात को भारतीय नेतृत्व के सामने रख चुका हूं और फिर दोहराता हूं कि हमारे मसलों का हल संवाद में छिपा हुआ है। जब तक हम बैठकर इन पर बात नहीं करेंगे, ये खत्म नहीं होंगे। “
शरीफ ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच समग्र द्विपक्षीय वार्ता का सिलसिला जल्द शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा, “आतंकवाद से सबसे अधिक पाकिस्तान प्रभावित है। पाकिस्तान से अधिक और कौन आतंकवाद का खात्मा चाहेगा।”
शरीफ ने कश्मीर के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से कश्मीर को काफी लाभ होगा।
dharmpath.com dharmpath