संसदीय चुनाव लड़ेंगे महिंदा राजपक्षे

कोलंबो, 1 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 17 अगस्त को होने वाला संसदीय चुनाव लड़ने की घोषणा बुधवार को की।

समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ की रपट के अनुसार, राजपक्षे ने अपने गृह नगर तंगाल्ले में एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए समर्थकों की ओर से किया गया आग्रह वह नहीं टाल सके।

उन्होंने कहा, “चुनाव लड़ने को लेकर लोगों का अनुरोध मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता था। इसलिए मैं चुनाव लड़ूंगा और विकास परियोजनाएं एवं देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिश जारी रखूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह पूर्व में की गई अपनी गलतियां सुधारेंगे और अधिक संवेदनशील तरीके से लोगों के साथ जुड़ेंगे।

राजपक्षे श्रीलंका के छठे राष्ट्रपति हैं। उन्होंने नवंबर 2005 से जनवरी 2015 तक राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व किया था। 2015 के चुनाव में मैत्रीपाला सिरिसेना से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493