संसद के विशेष सत्र को आज ही संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली:संसद के विशेष सत्र में पहले दिन संसद की कार्यवाही पुराने भवन में होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान कुल 8 विधेयकों को चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023, द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, डाकघर विधेयक प्रमुख हैं।
संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख। सूत्रों के अनुसार, इस पर चर्चा के बाद संभवत: बुधवार को पीएम जवाब देंगे। अंतिम दो दिन विधायी कामकाज निपटाए जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493