सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइलें मार गिराइर्ं

सना/रियाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। यमन के हौती विद्रोहियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के एक शहर की तरफ चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थीं।

हालांकि, सऊदी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन विद्रोहियों के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी सबा ने रिपोर्ट में कहा कि विद्रोही समूह ने बंदरगाह शहर जिजान के अरामको रिफाइनरी व एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

सऊदी अरब की यमन से लगी सीमा के पास जिजान स्थित है।

सऊदी अरब के स्वामित्व वाले अल अरबिया टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सऊदी वायुसेना ने हौती विद्रोहियों द्वारा छोड़ी गई दो मिसाइलों को मार गिराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493