सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिराई

रियाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने यमन की ओर से सीमावर्ती शहर जजान की ओर दागी गई मिसाइल को नष्ट कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलीकी ने सऊदी प्रेस एजेंसी को कहा कि इस ताजा हमले से हौती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर दागी गई मिसाइलों की संख्या बढ़कर 198 हो गई है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की वायुसेना ने मिसाइल रोककर उसे नष्ट कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493