रियाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी सुरक्षा बलों ने कातिफ इलाके में एक छापेमारी के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया और दो को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आतंकवादियों ने खुद को गिरफ्तार होने से बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।
सऊदी पुलिस शिया युवकों द्वारा पुलिसकर्मियों व नागरिकों की हत्या के खिलाफ इलाके में कई सुरक्षा अभियान चला रहे हैं। शिया इस सुन्नी रूढ़िवादी देश में ज्यादा अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath