रियाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब की एक अदालत ने मिस्र के नागिरक को छह साल कारावास की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मिस्र के इस शख्स को सऊदी अरब सेना के एक खुफिया दस्तावेज को लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित ईरान के दूतावास भेजने का दोषी पाया गया है।
अदालत का मानना है कि दोषी को ईरान दूतावास से एक पत्र मिला जिसमें उसे सऊदी अरब सेना के बारे में अतिरिक्त जानकारी का पता लगाने के लिए कहा गया था।
dharmpath.com dharmpath