सऊदी अरब सुल्तान ने सैन्य प्रमुखों को बर्खास्त किया

रियाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने चीफ ऑफ स्टाफ सहित शीर्ष सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्तगी का यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना यमन में विद्रोहियों से लड़ रही है और इस जंग को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।

इस दौरान कुछ राजनीतिक नियुक्तियां भी की गईं, जिसमें तमादार बिंत यूसुफ अल रामाह को श्रम और सामाजिक विकास विभाग की उपमंत्री नियुक्त किया गया है।

सऊदी अरब की आधिकारिक एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने इस खबर को प्रकाशित किया।

सऊदी सुल्तान सलमान ने थलसेना और वायुसेना के प्रमुखों को पद से बर्खास्त कर दिया है।

बीबीसी के मुताबिक, देश के इस उथल-पुथल के पीछे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का हाथ बताया जा रहा है।

एसपीए के मुताबिक, जनरल अब्दुल रहमान बिन सालेह अल बुनयान को चीफ ऑफ स्टाफ पद से बर्खास्त किया गया है।

प्रिंस तुर्की बिन तलाल को दक्षिण पश्चिम असीर प्रांत का नया उपगवर्नर नियुक्त किया गया है। वह अरबपति प्रिंस अलवालीद बिन तलाल के भाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493