सऊदी क्राउन प्रिंस जी20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे

रियाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल फलीह ने सोमवार को कहा कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद अर्जेंटीना में जी20 सम्मेलन में शिरकतर करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्राउन प्रिंस अपने दौरे के तहत इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

इस दौरान जलवायु परिवर्तन, इस्पात, आव्रजन और विश्व व्यापार संगठन में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

यह सम्मेलन 30 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493