सऊदी ने 20.5 लाख सीरियाइयों को शरण दी

रियाद, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने शुक्रवार को घोषणा की कि 2011 से शुरू हुए सीरिया संकट के बाद से उसने 20.5 लाख सीरियाई नागरिकों को पनाह दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीरियाइयों के साथ शरणार्थियों जैसा व्यवहार नहीं किया गया। उन्हें देश में कहीं भी आने-जाने का अधिकार दिया गया है। उन्हें रेजीडेंसी परमिट दिए गए हैं, जो उन्हें मुफ्त चिकित्सा सेवा लेने, काम करने और स्कूल और विश्वविद्यालयों में पढ़ने का अधिकार देता है।

2012 में जारी एक शाही फरमान में सरकारी स्कूलों को सीरियाई छात्रों को दाखिल देने का निर्देश दिया गया था।

बयान में कहा गया है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10,00,000 सीरियाई छात्रों को दाखिला दिया जा चुका है।

इतना ही नहीं, सऊदी अरब ने कैंपस के भीतर और बाहर सीरियाइयों पर 70 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।

सऊदी अरब का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यूरोप में शरणार्थी संकट गहराता जा रहा है और अपने देशों से पलायन कर रहे सीरियाई शरणार्थियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए विश्व खाड़ी देशों से आग्रह कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493