सऊदी बलों ने हौथी के संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दिया

स्थानीय समाचार पत्र ‘अल अरबिया’ ने रविवार को यह जानकारी दी।

सऊदी सुरक्षा बलों ने नाजरान शहर के पास यमन में हौथी के मिसाइल लांचर को ध्वस्त करने के साथ समूह के सदस्यों द्वारा असफल घुसपैठ के प्रयास के दौरान कई वाहनों को भी नष्ट कर दिया।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए 72 घंटे के संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब देगा। संघर्षविराम बुधवार रात 11.50 बजे से शुरु हुआ था।

गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद अल असीरी ने गुरुवार को स्थानीय टीवी को बताया कि संघर्ष विराम की शुरुआत के बावजूद हमलों को बंद नहीं किया गया।

इस संघर्ष विराम की शुरुआत यमन में मानवीय और चिकित्सा सहायता के प्रवेश की अनुमति देने के लिए की गई थी, जहां लोग मार्च 2015 में युद्ध की शुरूआत के बाद से पीड़ित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493