कतर-वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर खड़े US Air Force के पांच रीफ्यूलिंग विमानों को ईरानी हमले में नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में सऊदी बेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले के दौरान इन विमानों को निशाना बनाया गया था. ये विमान पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं और उनकी मरम्मत की जा रही है. इन हमलों में किसी की जान नहीं गई.कतर के दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि वह एहतियात के तौर पर कई अहम इलाकों को खाली करा रहा है. AFP के अनुसार, कतर की राजधानी के मुख्य इलाके के ऊपर इंटरसेप्टर देखे गए. ह ऐसे समय हुआ जब ईरान खाड़ी देशों के खिलाफ अपनी जवाबी हवाई कार्रवाई तेज कर रहा है.
ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि वह घायल हो गए हैं और अमेरिकी हमलों के बीच देश की सैन्य नेतृत्व संरचना संघर्ष कर रही है. हेगसेथ ने कहा है कि हमलों ने ईरान की सशस्त्र सेना को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है. हेगसेथ ने कहा कि ईरानी नेता भूमिगत हो गए हैं और बचने की कोशिश कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक खर्ग द्वीप पर एक बड़ा हमला किया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने देश के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र पर मौजूद सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. हालांकि ट्रंप ने कहा कि ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को जानबूझकर नुकसान नहीं पहुंचाया गया. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन का आदेश उन्होंने ही दिया था और इसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अंजाम दिया.
dharmpath.com dharmpath