सऊदी में एमईआरएस से मरने वालों की संख्या 400 हुई

रियाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। मिडल ईस्ट रेसपिरैटरी सिन्ड्रोम कोरोनावायरस (एमईआरएस-सीओवी) से चार और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। मंगलवार को एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई है।

अरब न्यूज के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सभी पीड़ित पुरुष हैं।

मंत्रालय ने कहा कि तीन पीड़ितों की उम्र 91, 89 और 60 वर्ष है और ये रियाद के हैं और चौथे की उम्र 45 वर्ष है और वह मध्य बुरैदाह में रहने वाला विदेशी कामगार है।

सभी चारों कोरोनावायरस की चपेट में आने से पहले प्रारंभिक बीमारियों के शिकार थे।

मंत्रालय के अभिलेख में दर्शाया गया है कि एमईआरएस से होने वाली अन्य अधिकांश मौतें भी पहले से चल रही बीमारी के कारण हुई है।

चार नया संक्रमण भी होने की जानकारी मिली है। इन नए संक्रमणों की वजह से सऊदी अरब में जून 2012 से एमईआरएस-सीओवी मामलों की संख्या 931 हो गई है।

सभी नए मामले रियाद में होने की जानकारी है। तीन सऊदी हैं जिनमें एक 61 वर्ष की महिला, एक 63 वर्ष का बुजुर्ग और एक अन्य पुरुष की उम्र 53 वर्ष है, जबकि चौथा व्यक्ति विदेशी कामगार है जिसकी उम्र 57 वर्ष है।

दो मामलों को नाजुक श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अध्ययन के प्रारंभिक परिणाम को जारी किया है कि ऊंट के साथ काम करने वालों में इस बीमारी के संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होता है। युवा ऊंट भी सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493