सकारात्मकता के लिए ध्यान करते हैं परम सिंह

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता परम सिंह का कहना है कि वह खुद को शांत और सकारात्मक रखने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) करते हैं।

परम ने कहा, “मैंने अपने जीवन की शुरुआत से ही मेडिटेशन किया, जिसने मेरी काफी मदद की, खासतौर पर यह रोजाना मजेदार जीवन के लिए प्रेरित करता है। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ पल होता है और यह मुझे मजबूती प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा, “यदि आप खुद का ख्याल नहीं रखते तो आप बेहतर काम नहीं कर सकते हैं, और मेडिटेशन खुद का ख्याल रखता है। मेरा मानना है कि यह आप को शांत और सकारात्मक रखता है।”

परम को इससे पहले टेलीविजन धारावाहिक ‘गुलाम’ में रंगीला के रूप में देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493