सचिन, ब्रैडमैन से आगे निकले यूनुस (लीड-1)

टेस्ट मैचों की चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड यूनुस खान के नाम हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ यूनुस ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में अपना पांचवां शतक जमाया।

इस सूची में भारत के सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ चार-चार शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस सूची इंग्लैंड के ज्योफ बॉयकॉट, ग्राहम गूच, हर्बट स्टक्लिफ, ब्रैडमैन, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज, श्रीलंका के महेला जयवर्धने और भारत के सचिन तेंदुलकर तीन-तीन शतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

अपनी इस पारी के दौरान ही यूनुस खान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसवां शतक पूरा किया, यानी वे डॉन ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड से भी आगे निकल आए हैं।

यही नहीं, यूनुस चौथी पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने। गार्डन ग्रीनीज, अर्थर मोरिस, ब्रैडमैन और मार्क बाउचर के बाद यूनुस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493