सच्चा होना महत्वपूर्ण : निकोल शेर्जिगर

लंदन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका व गीतकार निकोल शेर्जिगर का कहना है कि ऐसे समय में जब संगीत उद्योग ज्यादा संतृप्त है, तब अपने काम में सच्चाई के प्रति खड़ा होना महत्वपूर्ण है।

लंदन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका व गीतकार निकोल शेर्जिगर का कहना है कि ऐसे समय में जब संगीत उद्योग ज्यादा संतृप्त है, तब अपने काम में सच्चाई के प्रति खड़ा होना महत्वपूर्ण है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, संगीत समूह ‘द पुसीकैट डॉल्स’ का हिस्सा बनकर लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका ने ब्रिटिश पत्रिका ओके से अपने अनुभवों व सबक के बारे में बात की।

निकोल ने कहा, “मैं चीजों को लेकर निश्चित रूप से ज्यादा सहज हो गई हूं। मैंने सीखा है कि सच्चा होना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको औरों से अलग दिखाता है। यह उन कारणों में से एक हैं, जिसके चलते मैं अपने नए संगीत को रिलीज करने में समय ले रही हूं। इसे सच्चे व ईमानदार जगह से आना चाहिए क्योंकि संगीत उद्योग इस समय ज्यादा संतृप्त है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493