सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में करना प्राथमिकता : मनोज

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘अलीगढ़’ में नजर आए मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘ट्रैफिक’ में नजर आएंगे। उनका कहना है कि ऐसी फिल्मों में काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को लांच हुआ। छह मई को रिलीज हो रही ‘ट्रैफिक’ का निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है। इसमें मनोज मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें वह हवलदार की वेशभूषा में दिखे।

अपने दमदार अभिनय से दो राष्ट्रीय पुरस्कार व दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके मनोज को सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में करने में खास मजा आता है। वह स्वयं भी मानते हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता इसी तरह की फिल्में करना है।

मनोज का कहना है कि वह किरदार को सिर्फ समझते नहीं बल्कि उसे जीते भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493