मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ‘बन जा रानी’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘लाहौर’ व ‘सूट सूट’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर गायक गुरु रंधावा का कहना है कि एक छोटे से गांव से बड़े शहरों तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा करने पर वह धन्य महसूस कर रहे हैं।

रंधावा के ट्रैक ‘लाहौर’ ने यूट्यूब पर बिलबोर्ड टॉप 25 में जगह बनाई है।
उन्होंने ट्वीट किया, “गांव से बड़े शहरों तक का मेरा सफर वास्तव में एक वरदान है। मुझे अभी भी याद है कि हम यह तक नहीं जानते थे कि मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू कारों के ब्रांड हैं। हम अपने गांव में सिर्फ मारुति, टाटा सूमो के बारे जानते थे और यह 1998, 2002 की बात है। लेकिन तब मर्सिडीज अच्छी लगती है, जब आप खुद इसे कमाते हैं।”
फिल्म ‘नवाबजादे’ में रंधावा का गीत ‘हाई रेटेड गबरू’ भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath