सड़क दुर्घटना में झारखंड ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष की मौत

रांची, 25 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड ओलम्पिक संघ (जेओए) के उपाध्यक्ष राशिद खान और उनकी पत्नी की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना लोहरदग्गा जिले में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय खान रांची से अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे, जब उनकी कार एटा बारही गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।

खान की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में खान की बहू, पोता और कार चालक बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खान कई वर्षो से लोहरदग्गा फुटबाल संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष थे। उनकी मौत पर कई नेताओं और खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493