सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हेमिल्टन

फोंटेविले, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तीन बार के फार्मुला 1 विश्व चैम्पियन लेविस हेमिल्टन एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे।

हेमिल्टन ने कहा, “सोमवार को एक गाड़ी के साथ हल्की सी टक्कर हुई, लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ।”

हेमिल्टन बीमार होने के चलते टीम के बाकी सदस्यों के साथ ब्राजील ग्रां प्रीं में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर टीम के बाकी सदस्यों के साथ रवाना नहीं हो पाए।

उन्होंने बुधवार को इस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे अब अच्छा लग रहा है और मैं ब्राजील के लिए निकल रहा हूं।”

सड़ दुर्घटना के बारे में हेमिल्टन ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन कार निश्चित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई।”

हेमिल्टन ने पिछले महीने अमेरिका में आयोजित ग्रां प्रीं में तीसरा विश्व चैम्पियन खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493