सतनाम के परिवार को 50 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देगा बीएफआई

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केटबॉलमहासंघ (बीएफअई) ने बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह के परिजनों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता देने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केटबॉलमहासंघ (बीएफअई) ने बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह के परिजनों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता देने का फैसला किया है।

बीएफआई अध्यक्ष के. गोविंदराज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

सतनाम (19) ने इस साल अमेरिका के नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) ड्राफ्ट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया था। वह एनबीए ड्राफ्ट में जगह पाने वाले पहले भारतीय हैं।

गोविंदराज ने यहां सतनाम से मुलाकात की और कहा कि बीएफआई उनके परिवार को वित्तीय मुश्किलों से नहीं गुजरने देगा।

सतनाम जूनियर और सीनियर स्तर पर भारत के लिए खेल चुके हैं। एनबीए में वह डालास मावेरिक्स द्वारा ड्राफ्ट किए गए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493