सतनाम ने इतिहास रच दिया : बादल

चंडीगढ़, 27 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को इतिहास रच नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में शामिल होने वाले पहले भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा को बधाई दी।

छह फुट दो इंच लंबे 19 वर्षीय सतनाम पंजाब के बरनाला जिले में स्थित बल्लो के गांव के रहने वाले हैं।

बादल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह सभी पंजबवासियों के लिए गर्व की बात है कि सतनाम ने कठिन मेहनत के बल पर एनबीए में अपनी जगह बनाई।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सतनाम द्वारा हासिल की गई यह दुर्लभ उपलब्धि भारत के उनके साथी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

भामरा को एनबीए की टीम डलास मावेरिक्स ने चुना गया है। इससे पहले भामरा एनबीए की शीर्ष टीमों साक्रेमेंटो किंग्स और बोस्टन सेल्टिक्स के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा ले चुके हैं।

भामरा एनबीए के ड्राफ्ट में दूसरे दौर में चुने जाने वाले 60 खिलाड़ियों में 52वें खिलाड़ी रहे, जो एनबीए के अगले सत्र में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493