सतनाम बन सकते हैं एनबीए में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

न्यूयार्क, 7 जून (आईएएनएस)। भारत में जन्में सतनाम सिंह भामरा अमेरिकी की सबसे प्रतिष्ठित बास्केटबॉल टूर्नामेंट नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के खिलाड़ियों के चयन की ड्राफ्ट सूची में जगह हासिल कर सकते हैं। उन्होंने इसी सप्ताह एनबीए की टीमें सैक्रामेंटो किंग्स और बोस्टन सेल्टिक्स के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सतनाम को अगर एनबीए में खेलने का मौका मिलता है तो वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे जिसका जन्म भारत में हुआ है।

किंग्स टीम के मालिक भारतीय व्यवसायी विवेक राणादिव है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सतनाम इस टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है अप्रैल में किंग्स ने सिन भुल्लर से करार किया और वह एनबीए में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने। कनाडा में जन्में भुल्लर ने किंग्स के लिए तीन मैच खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493