सतीश कौशिक ‘कागज’ के निर्देशन के लिए तैयार

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2014 में ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ का निर्देशन कर चुके दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अपनी अगली फिल्म ‘कागज’ के निर्देशन के लिए तैयार हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म के बारे में सतीश ने आईएएनएस से कहा, “अस्थाई तौर पर इसका नाम कुछ और था, लेकिन अंत में इसे ‘कागज’ कहा गया।”

62 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि वह हमेशा से पंकज के प्रशंसक रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पर्दे पर किरदार की भूमिका में ढलना और प्रत्येक किरदार के साथ न्याय उनकी खासियत है। हास्य भूमिका से लेकर खतरनाक किरदार- उनकी बहुमुखी प्रतिभा मुझे हैरान करती है।”

उन्हें खुशी है कि उन्हें पंकज के साथ काम करने का मौका मिला है।

सतीश ने कहा, “एक महान कलाकार होने के अलावा, वह एक मजेदार व्यक्ति हैं।”

‘कागज’ में निशांत कौशिक और मोनल गज्जर भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493