मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सतीश कौशिक की फिल्म में आजमगढ़ के किसान और कार्यकर्ता लाल बिहारी की भूमिका निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी उनके निर्देशन में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
यह फिल्म बिहार के एक निर्दोष किसान की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसे उसके रिश्तेदारों ने इसलिए मृत घोषित कर दिया जाता है, ताकि उसकी जमीन पर कब्जा कर सकें। इसके बाद लाल बिहारी को खुद को जीवित साबित करने के लिए 18 वर्षो तक संघर्ष करना पड़ा।
फिल्म में यह किरादर पंकज निभा रहे हैं, जिसकी शूटिंग बिहार के छोटे गांव में शुरू हुई।
इस बारे में अभिनेता ने कहा, “एक कलाकार के रूप में सतीश सर को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैंने बचपन से फिल्मों में उनकी प्रस्तुति देखी, हाल ही में ‘उड़ता पंजाब’। एक निर्देशक के रूप में, मैंने उनकी ‘मुझे कुछ कहना है’ देखी और उनकी फिल्में देखना बाकी है।”
यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath