सत्तारूढ़ सरकार 3 माह में गिर जाएगी : दिनाकरन

चेन्नई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राधाकृष्णन नगर (आर.के.नगर) सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती में बढ़त मिलने से उत्साहित अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नेता टी.टी.वी दिनाकरन ने रविवार को कहा कि मौजूदा तमिलनाडु सरकार तीन माह में गिर जाएगी।

दिनाकरन ने आर.के.नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महत्वपूर्ण बढ़त बनाने के बाद यह टिप्पणी की। वह एआईएडीएमके के उम्मीदवार ई. मधुसूदनन और अन्य से आगे चल रहे हैं।

21 दिसंबर को हुआ उपचुनाव दिनाकरन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा है।

मदुरई हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए दिनाकरन ने कहा कि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के तीन माह में गिरने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आर.के.नगर के लोगों ने इस चुनाव में तमिलनाडु की जनता के विचारों को प्रतिबिंबित किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493