सत्र के अंत में संन्यास लेंगे कोबे ब्रायंट

कोबे 2015-16 सत्र के समापन के बाद बास्केटबॉल जगत से संन्यास ले लेंगे।

37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “मुझे तुमसे प्यार हुआ। एक गहरा प्यार, जो मैंने तन-मन से किया। मेरी प्यारी ‘बास्केट बॉल’। इस सत्र में मुझे सब कुछ देना है। मेरा दिल-ओ-दिमाग तो नहीं, लेकिन मेरा शरीर कह रहा है कि अब अलविदा कहने का वक्त आ गया है और मैं इसके लिए तैयार हूं।”

एनबीए के आयुक्त एडम सिल्वर ने कहा, “एनबीए के एमवीपी, पांच बार के एनबीए विजेता, दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले और एक दिग्गज खिलाड़ी कोबे ब्रायंट खेल के इतिहास में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।”

कोबे ने हाईस्कूल से सीधा एनबीए में प्रवेश किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में लेकर्स के लिए खेला और पांच एनबीए चैम्पियनशिप भी जीतीं।

वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही टीम के साथ लगातार 20 सत्र खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493