सनडांस फिल्मोत्सव में ‘उमरिका’ को पुरस्कार

चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सनडांस फिल्म उत्सव, 2015 के वर्ल्ड सिनेमा ड्रामेटिक कम्टीशन खंड में स्वतंत्र फिल्मकार प्रशांत नायर की फिल्म ‘उमरिका’ ने दर्शक पुरस्कार जीता है।

सनडांस फिल्मोत्सव के ट्विटर हैंडल ने यह खबर अपने पेज पर साझा की।

‘उमरिका’ एक ऐसे ग्रामीण युवक की कहानी है, जिसे एक दिन पता चलता है कि उसका भाई लापता हो गया है। वह अपनी मां को इस सदमे से बचाने के लिए उसकी तलाश करता है। फिल्म में अभिनेता सूरज शर्मा हैं, जिन्हें फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ से ख्याति मिली।

मशहूर फिल्म ‘देल्ही इन अ डे’ के बाद यह प्रशांत नायर की दूसरी फीचर फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493